फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीईटी 3 दिन कर सकेंगे रोडवेज बसों में निशुल्क सफर

Thu, 04 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राज्य परिवहन निदेशालय की तरफ से महाप्रबंधक को ग्रुप सी परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। इसके लिए निदेशालय की तरफ से 4 जनवरी को प्रदेश के सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया। इसमें ग्रुप सी पद के लिए सीईटी द्वितीय फेज की 6 व 7 जनवरी को परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। इसके लिए निदेशालय की तरफ से 5, 6 व 7 जनवरी को निशुल्क सफर करने के लिए पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया कि 5, 6 व 7 जनवरी को एडमिट कार्ड देखकर परीक्षार्थियों को निशुल्क सेवा देना सुनिश्चित किया जाए। पत्र में कहा गया है कि महिला परीक्षार्थियों के साथ सहायक के तौर पर एक पारिवारिक सदस्य भी निशुल्क सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें