फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: केक काटकर कार्यशाला की दूसरी वर्षगांठ मनाई, उद्घाटन के लिए हवन कर सरकार से गुहार लगाई

Thu, 02 Feb 2023 09:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व 6.70 करोड़ रुपये की लागत खर्च कर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड परिसर में बनाई गई कार्यशाला उद्घाटन के इंतजार में जर्जर होने लगी है।
सामाजिक संगठनों द्वारा चौथी बार धरना-प्रदर्शन कर कार्यशाला के उद्घाटन की मांग उठाई गई। अधिकारियों से लेकर परिवहनमंत्री व सीएम तक सैकड़ों की संख्या में पत्र भेजे लेकिन छह लाख की आबादी को बेहतर परिवहन सुविधाओं के लिए दो साल से इंतजार करना पड़ रहा है।
बुधवार को सामाजिक संगठनों ने केक काटकर कार्यशाला के निर्माण की दूसरी वर्षगांठ मनाकर सरकार तक मांग पहुंचाने का प्रयास किया गया। सामाजिक संगठनों जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा कार्यशाला के मुख्य द्वार पर केक काटा गया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग जब केक काटने पहुंचे तो राज्य परिवहन कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो लोगों ने जमकर उनका विरोध किया। कर्मचारियों के विरोध के बावजूद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने केक काटा।
विज्ञापन



- उठाई जांच की मांग, कहा- दोषी को मिले सजा:
रामनिवास पाटोदा, बलवान फौजी, विनोद पाली, संदीप बचीनी, इंद्र प्रजापत समाज प्रधान, सूरत सिंह, जितेंद्र हरनाथ नांगल, नवीन राव, गोपीराम अग्रवाल, मोनी यादव, रणधीर, संजय राव रिवासा का कहना है कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर कार्यशाला में विभाग कमियों पर कमियां निकाल रहा है। जबकि इसका निर्माण करने वाला पीडब्ल्यूडी विभाग सभी जायज कमियों को दुरुस्त कर चाबी राज्य परिवहन के जिम्मेदारों को सौंपी दी थी। 10 जून को चंडीगढ़ की टीम ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मिली कमियों को दुरूस्त करवाने लिए अब रोडवेज विभाग ने चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बीएंड आर विभाग को पत्र लिखा था। वर्कशॉप को खंडहर होने से बचाने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर कार्यशाला के निर्माण में कमियां हैं, या फिर जनता को सुविधाओं से रोका जा रहा है, इसकी जांच कराई जाए। जिस विभाग के अधिकारी दोषी हैं तो उन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

- जितनी बार हुए निरीक्षण उतनी बार निकालीं कमियां:
10 फरवरी 2021 को चंड़ीगढ़ टीम द्वारा इसका निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग को लगभग 26 कमियों का पत्र दिया गया। इसके बाद 16 जून 2021 को फिर से 42 कमियों का पत्र तथा 22 मार्च 2022 को 19 कमियों का पत्र दिया गया। 10 जून 2022 को चंडीगढ़ से आए डिप्टी ट्रांसपोर्ट कंट्रोलर प्लानर (डीटीसीपी) सर्वजीत सिंह व उनकी टीम ने फिर से वर्कशॉप का निरीक्षण किया जिसमें मिली 31 कमियों का फिर पत्र जारी किया है। पत्र पीडब्ल्यूडी बीएंड आर विभाग चंडीगढ़ चीफ इंजीनियर के नाम भेजा गया है। इसका निर्माण करवाने वाले विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रोडवेज के अधिकारियों द्वारा निकाली गई कमियां को दुरुस्त करवा चुके हैं जबकि रोडवेज विभाग द्वारा फिर से पत्र जारी करते हुए उसमें दर्शाई गई 31 कमियों को दुरुस्त करने की बात कह रहा है।

देश-प्रदेश की राजधानी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं:
सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि महेंद्रगढ़ ही प्रदेश का ऐसा जिला है जहां से देश-प्रदेश की राजधानी के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। यहां के यात्री चंड़ीगढ़ जाने के लिए नारनौल व दादरी डिपो की बसों पर ही निर्भर रहते हैं। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर व अधिक किराया देकर निजी वाहनों में यात्रा करने को मजबूर हैं। लंबी दूरी, तीर्थ स्थान, रात्रि बस सेवा की भी यहां कोई सुविधा नहीं हैं। क्षेत्र के लोग दूसरे डिपो के अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर लगाकर रूटों पर बसें चलवाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


एक माह में सब डिपो शुरू न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
बुधवार को केक काटने के उपरांत उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार एक माह के दौरान सब डिपो का उद्घाटन नहीं किया गया तो सामाजिक संगठनों द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें