फोटो नंबर-07बच्चों को मिठाई वितरित करते संदीप कुमार। स्रोत-संस्था
नारनौल। स्लम जागृति मंच ओपन शेल्टर होम पटीकरा में बुधवार को जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय की ओर से बच्चों को मिठाई व कपड़े वितरित की गई।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली जैसे पर्व पर दीपक जलाने के साथ साथ प्रत्येक बच्चे को अपने जहन में ज्ञान, मेहनत, प्यार एवं सद्भावना का दीपक जलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को उपहार व कपड़े भेंट किए। इस मौके पर डाॅ. रविंद्र सिंह राव ने संबोधित करते हुए कहा कि दिपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है। उपस्थित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथमल, बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी व सुषमा यादव, राजकुमार जेई, मोहन लाल, सुभम, शशि शर्मा मौजूद रहे।