कनीना। गांव ककराला में पंचायत भवन में सीसीटीवी को मिली ब्लॉक से मंजूरी और वार्ड सभा बैठकों की शुरुआत हुई। खंड के गांव ककराला में वार्ड 8 की सभा बैठक हुई। अध्यक्षता वार्ड पंच श्रवण कुमार ने की।
उन्होंने बताया कि वार्ड सभा में शामिल ग्रामीणों ने अपने वार्ड की समस्याओं और सुझावों को सभा में सांझा किया। वार्ड निवासियों ने मुनि प्रजापत के घर से लेकर सुनील के घर तक और राजपाल के घर से लेकर ताराचंद के घर तक के रास्ते पक्के करवाने की मांग रखी। उपस्थिति ग्रामीणों ने बड़वाला मंदिर और देवेंद्र की दुकान के चौराहों पर सोलर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरा लगवाने का सुझाव रखा। आयुष्मान कार्ड बनने में आ रही कठिनाइयों को सभा में साझा किया। एक वर्ष में कम से कम दो बार वार्ड सभा की बैठक आयोजित करने की सबकी सहमति बनी।
पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाना भी शामिल है। मुहिम से जुड़े कार्यकर्ता राजपाल फौजी ने बताया कि ग्राम सभा में काफी महिलाएं भी शामिल होती हैं। पंचायत भवन में ग्रामीणों के खर्चे से सीसीटीवी लगवाने की मांग उठाई। पंचों ने इसको लेकर अतिरिक्त जिला उपायुक्त और ब्लॉक अधिकारी कनीना से स्वीकृति मांगी गई। आखिरकार वार्ड 1 के पंच राजपाल को ब्लॉक अधिकारी से स्वीकृति मिल गई और ग्राम पंचायत जल्द ही अब इस कार्य को पूरा करने जा रही है। इस मौके पर कंवर सिंह नंबरदार, सतबीर, महेश कुमार, रामबीर, हवासिंह, प्यारेलाल, अनूप कुमार, दिनेश, सुरेंद्र, दीपक, अनिल पंच, अजीत, देशराज, जितेंद्र, सुनील पंच, सुनील शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सुंदर लाल मौजूद रहे।