कनीना। चोरी की बाइक से घूम रहे आरोपी को कनीना क्षेत्र से थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने बुधवार वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सत्यपाल निवासी सुंदरह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई है। बाइक को आरोपी ने गांव मुंडिया खेडा से चोरी किया था। आरोपी को वीरवार न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मुंडिया खेडा निवासी रामानंद ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा घर के सामने से उसकी बाइक चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।