चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे युवक को शहर नारनौल की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी शिवाजी नगर नारनौल के रूप में हुई है।
नारनौल के पुरानी सराय के रहने वाले आशीष ने थाना शहर नारनौल में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी, जो चोरी हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब सोनू को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी अन्य चोरी के मामलों में संलिप्त है। संवाद