फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कैश रैक अपने आप खुला, रुपये सुरक्षित

विज्ञापन
कनीना में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम के कैश रैक खुलने के बाद जांच करते बैंक कर्मचारी और पुलिस क? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लगे एटीएम में शनिवार दोपहर कैश रखे जाने वाला रैक अपने आप खुल गया। लेकिन रुपये सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक महिला अपने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के लिए एसबीआई की एटीएम में गई थी। महिला ने रुपये निकालने के लिए जैसे कार्ड मशीन में डालकर अपना पासवर्ड डाला तो एटीएम में रुपये रखे जाने वाला रैक अपने आप खुल गया। यह सब देखने के बाद महिला घबरा गई। जिसके बाद रुपये निकलवाने के लिए लाइन में खड़े अन्य दो युवकों मुकेश वासी महासर, नितिन वासी सलीमपुर ने इस विषय में पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद चौकी प्रभारी एएसआई गोविंद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक शाखा से भी तीन कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। बैंक कर्मचारियों ने जब मशीन में रखे रुपये की गणना की तो वह बिलकुल सही पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें