नारनौल। शहर में एक प्लाईवुड गोदाम की अलमारी से चोरी 8 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस को दी गई शिकायत में शहर की शिव कॉलोनी निवासी विनय जैन ने बताया कि वह प्लाई बोर्ड व लकड़ी का कार्य करता है। इसका एक गोदाम उसने नसीबपुर में नहर के पास बनाया हुआ है। गत दिवस वह किसी पार्टी को पेमेंट देने के लिए 8 लाख रुपये गोदाम में लेकर आया था, लेकिन पेमेंट लेने वाली पार्टी किसी कारणवश नहीं आई, इसलिए वह इन रुपयों को अपने गोदाम में बनी एक लकड़ी की अलमारी में ही रख आया। उसने अलमारी को अच्छी प्रकार से लॉक भी किया था, लेकिन जब वह सुबह अपने गोदाम पहुंचा तो उसको अलमारी के अंदर रुपये नहीं मिले। इसके बाद उसने गोदाम को भी चेक किया, लेकिन गोदाम में किसी प्रकार का कोई अन्य नुकसान नहीं था। केवल रुपये ही गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस ने शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।