नारनौल। अमर उजाला की ओर से आयोजित वॉकथॉन में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ज्यादा मतदान करने की लोगों से अपील की गई।
रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने सुभाष पार्क में हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया। इसके बाद लोग महाबीर चौक से होते हुए आईटीआई मैदान में पहुंचे। जहां युवाओं ने एकमत होकर मतदान करने की शपथ ली। विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।
रविवार को सुबह साढ़े 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने सभी से मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर लोगों ने एक सुर में कहा कि अमर उजाला ने ठाना है शत प्रतिशत मतदान करवाना है। मंच संचालन प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने किया। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने मतदान को लेकर शपथ दिलाई। आईटीआई के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक संगठन से दुलीचंद शर्मा व नेहरू युवा केंद्र से वाॅलंटियर रचना शर्मा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में ये संस्था रहीं मौजूद: प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट से संजय शर्मा व भीमसेन शर्मा, नरोत्तम सोनी, जितेंद्र भारद्वाज, अजय शर्मा, अमित कुमार, रोटरी क्लब नरेश गोगिया, भारत विकास परिषद राजकुमार यादव, दिनेश शर्मा, एडवांस योगा ग्रुप पवन यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन दिनेश कुमार, श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल से आचार्य क्रांति निर्मल, दिनेश बारी, महेश सोनी, राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन से भगत सिंह सैनी, अमित चौधरी, राजकुमार चौधरी, नीरज अग्रवाल, मोहित चौधरी, प्रभात फेरी संगठन घनश्याम गर्ग, सोमदेव शर्मा, टाइगर क्लब से राकेश यादव, गो सेवा मंडल से मुकेश वालिया, सैनी सभा से प्रधान बिशन सैनी, सिंह सभा से सुरजीत सिंह आरोड़ा, सरदार गुरमेल सिंह, अग्रवाल सभा से गीता गोयल, बिजली व्यापार संगठन से विकास अग्रवाल, भोलेनाथ ग्रुप से सुभाष अग्रवाल, पार्षद अजय सिंघल, हुडा वेलफेयर एसोसिएशन से अजय गुप्ता, आरएसएस से राजेंद्र, सत्यपाल सिंह, रविंद्र, अधिवक्ता परिषद के प्रधान एडवोकेट मनीष शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक कर्मपाल यादव, डाॅ. सत्यपाल सुलोदिया, हेमंत चौबे, डॉ. कृष्णा आर्या, पोस्ट ऑफिस से हिम्मत सिंह, हनुमान शर्मा, एचपीएस स्कूल से समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के साथ आईटीआई के समस्त स्टाफ व एनसीसी के छात्रों का विशेष योगदान रहा।
हस्ताक्षर अभियान चलाया
अमर उजाला व प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष पार्क से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस मतदान संकल्प के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर 25 मई को मतदान का भरोसा दिलाया है।
प्रमाण पत्र बांटे
वॉकथाॅन के आईटीआई में पहुंचने पर रेनबो अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र यादव, संवेदना अस्पताल से डाॅ. सुरेंद्र मित्तल, पूजा अस्पताल से डाॅ. दिनेश शर्मा व हरियाणा पब्लिक स्कूल से डायरेक्टर पुष्करमल वर्मा ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों व छात्र-छात्राओं को अमर उजाला के प्रमाण पत्र वितरित किए।