नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव खातोली अहीर क्रशर जोन स्थित विवेक टेलीकॉम मनी ट्रांसफर की दुकान में 18-19 अगस्त की रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से आठ से दस हजार रुपये नकदी, पांच-छह कीपैड फोन और करीब चार हजार रुपये के कपड़े व जूते चुरा लिए। दुकान मालिक कमानिया निवासी राहुल ने पुलिस शिकायत में बताया कि दुकान से चोर सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। राहुल को 19 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद