फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और बाइक चोरी

Tue, 23 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गांव भोजावास में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और मोटरसाइकिल चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भोजावास निवासी शिवलता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति सीआरपीएफ में दिल्ली में कार्यरत हैं और वह अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। 21 जून को जब वह गांव स्थित अपने मकान पर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी और संदूक खुले हुए थे। जांच करने पर दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने की अंगूठी, 15 से 20 हजार रुपये नकद और पुरानी मोटरसाइकिल गायब मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें