नारनौल। गांव कादीपुरी में आठ जनवरी को शाम के समय बंद मकान का ताला तोड़ कर लगभग दस हजार रुपये तथा साढ़े चार तोला सोना एवं 800 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के लोग दो घंटे के लिए घर से बाहर टहलने के लिए गए थे। तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
पीड़ित बाबूलाल निवासी कादीपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह, उसकी पत्नी राजबाला तथा पोता आठ जनवरी को गांव के पुल के पास गए थे। जब वो घर पर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरा हुआ था। सूटकेस पर खुला मिला जिसके अंदर रखे दस हजार रुपये तथा गहने गायब मिले। गहनों में 2.5 तोले की एक सोने की चेन व लॉकेट, एक तोला के 2 जोड़ी सोने के टॉप्स, एक तोले की चार लड़ी, लगभग 800 ग्राम वजन की चार जोड़ी पाजेब शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।