फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगाकर नकद और लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सर्दी का आगाज होने के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों ने एक दर्जन के करीब चोरी की वारदात हो चुकी हैं। निजामपुर क्षेत्र के गांव नया गांव में वीरवार रात्रि चोरों ने मकान में सेंधमारी कर लाखों की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत निजामपुर चौकी में देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नया गांव निवासी सत्यनारायण उनके परिवार में किसी की होने के कारण उनके परिवार के सभी सदस्य वहां गए हुए थे। पीछे से नामालूम व्यक्ति घर में घुसकर ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण जिसमें 3 जोड़ी सोने की झुमकी, चार सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक चांदी की तगड़ी, चांदी का कड़ा-कड़ी, चोरी चांदी की पाजेब जोकि उन्होंने अपनी लड़कियों की शादी के लिए बनवाकर रखी हुई थी को चुरा कर ले गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत निजामपुर चौकी में दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें