नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में एक खाद बीज की दुकान पर लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी हो गया। चोरों ने रात के समय में शटर का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस शिकायत में मुलोदी निवासी बीर सिंह ने बताया कि उसने मुलोदी बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान नलवाटी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के नाम से कर रखी है। पुलिस शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की रात को शटर उखाड़कर एक एलसीडी, कैमरे, डीवीआर, पॉश प्रिंटर 1005 एचपी व 5 लाख रुपये की नकदी दुकान से चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।