फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी करने पर केस दर्ज

Wed, 25 Sep 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बहादुर सिंह तालाब के पास एक व्यक्ति ने सड़क के बीच में गलत तरीके से गाड़ी खड़ी कर दी। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में बताया कि बहादुर सिंह तालाब के पास गाड़ी बीच रास्ते में एक व्यक्ति ने खड़ी कर दी। इससे पैदल चलने वाले और वाहन चालकों को परेशानी का सामना हो रहा था। पुलिस ने सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी करने वाले व्यक्ति से उसका पता पूछा तो उसने अपना नाम अनिल डुमोली खुर्द का रहने वाला बताया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें