नारनौल। रेलवे स्टेशन नारनौल के मुख्य गेट के सामने बीच रास्ते में खड़ा होकर सवारियां बैठाने के मामले में पुलिस जीआरपी पुलिस ने एक ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गत वीरवार को करीब 10.20 बजे रेलवे पुलिस ट्रेन चेकिंग व पड़ताल के लिए नारनौल रेलवे स्टेशन नारनौल पर मौजूद थे। इसी समय एक लोकेश नामक युवक जोकि अपना थ्री व्हीलर मुख्य गेट पर बीच रास्ते में खड़ा करके यात्रियों को बैठाने लगा। उसको ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अपनी थ्री व्हीलर में सवारियां बैठाता रहा। इस प्रकार लोकेश अपना थ्री व्हीलर रेलवे स्टेशन नारनौल के मुख्य गेट पर बीच रास्ते में खड़ा करके आने जाने वाले यात्रियों के आवागमन में बाधा डाल रहा था। जीआरपी पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।