फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर पैट्रोल डालकर जलाने के प्रयास में एक नामजद व आठ अन्य पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पेट्रोल डालकर जलाने में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। पुलिस ने कस्बे के होली चौक के पास एक जुलाई की रात को युवक को पेट्रोल डालकर लगाने के मामले में एक नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने व उसके दोस्त दीपक उर्फ सोनू ने गांव में शराब पी व उसके बाद रात्रि करीब 11:30 बजे दीपक ने कहा कि कनीना चलते हैं। कनीना पहुंचने पर वे दोनों होली वाले मैदान के बाहर बैठ गए जहां दो बाइकों पर करीब 8 लड़के सवार होकर आए। उनके हाथों में पेट्रोल की दो बोतल भी थी, जिनमें से उन्होंने एक बोतल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। इसके बाद सभी मौके से भाग गए। अंकित ने बताया कि उनमें से वह एक लड़के मनीष उर्फ गोला को जानता है। सिटी थाना प्रभारी मूलचंद तंवर ने बताया कि अंकित की शिकायत पर एक नामजद व 8 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल अंकित का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें