फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जमीन विवाद में मारपीट करने पर मामला दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। जमीन के विवाद पर मारपीट के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर 20-25 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। गांव खोड़ निवासी दिलपत राम ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 29 अक्तूबर करीब 12 बजे भूमाफिया के करीब 25-30 लोग ट्रैक्टर व कैंपर गाड़ी में लाठी-डंडों के साथ जमीन का कब्जा लेने आए। इस जमीन पर वे 50 वर्ष से काबिज है। इसकी गिरदावरी उनके नाम पर थी। वहीं यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन भूमाफिया के लोग उनके खेत में घुस कर उनकी फसल नष्ट करने का प्रयास किया। इसके कारण विवाद हो गया। उसके बाद 112 पर काल करके पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां दोनों पक्षों के थाने में मौजूद होने पर भूमाफियाओं ने योजना के तहत कुछ लोगों को भेजकर उनकी फसल को नष्ट कर दिया। वहीं उसके बच्चों व पुत्र वधूओं पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। जिसमें पूनम, उष्मा व विधा देवी को गंभीर चोट आई। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अटेली निवासी धर्मेंद्र सिंह व गढ़ी रूथल निवासी वीरेंद्र सिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें