फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो के विरुद्ध युवक को छिपाकर रखने का मामला दर्ज

Tue, 03 Oct 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर दो लोगों के खिलाफ उसके बेटे के छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के पिता दीवान काॅलोनी निवासी विरेंद्र की शिकायत पर शहर निवासी दीपांशु व गांव जोनावास निवासी हाल आबाद फ्रेंड्स काॅलोनी महेंद्रगढ़ के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीवान कॉलोनी निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसका 22 वर्षीय लड़का संजय 30 सितंबर को रेवाड़ी स्थित एक कंपनी में पेटीएम बॉक्स जमा करवाने के लिए घर से गया था। जब शाम को घर न आने पर फोन पर संपर्क किया ताे उसका फोन बंद आया। उसके उपरांत सभी जानकारियों व रिश्तेदारों से पता किया तो शाम को पलवल निवासी उसके भांजे यशवंत ने बताया कि उसने संजय के दोस्त दीपांशु के पास फोन किया तो उन्होंने बताया कि संजय की सिम मेरे पास है और यह सिम वह छीनकर लाए हैं। संजय का वीडियो भी महेंद्रगढ़ शहर में बनाया था। उसने बताया कि उस समय हमारे साथ अन्य साथी भी थे। अब तक उनका लड़का घर नहीं आया है। संजय के पिता विरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को आरोपियों द्वारा कहीं छिपाया गया है। पुलिस ने विरेंद्र की शिकायत पर दिपांशु व राहुल कि विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें