नारनौल। हसनपुर नहर पर पानी चोरी करने के आरोप में दो किसानों के खिलाफ अधीनस्थ कनिष्ठ अभियंता ने मामला दर्ज करवाया है। अधीनस्थ कनिष्ठ अभियंता सचिन जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एवं फील्ड कर्मचारी 16 दिसंबर को हसनपुर नहर पर गश्त कर रहे थे। जब वह हसनपुर नहर 10.282 किमी पर पहुंचे तो साइफन की दोनों होदियों में पप्पू निवासी कुलताजपुर तथा विजय निवासी कोरियावास अवैध रूप से ट्रैक्टर लगाकर पानी की चोरी कर रहे थे। इस दौरान किसानों ने उन्हें वापस जाने तथा बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता सचिन के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।