नारनौल। जिला कारागार में हवालाती बंदी द्वारा गला काटकर आत्महत्या करने के मामले में उप जेल अधीक्षक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। शहर थाना पुलिस को उप जेल अधीक्षक सरवर सिंह द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि हवालाती बंदी कुलदीप उर्फ राठी निवासी रिवासा आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय के आदेशानुसार कारागार में भेजा गया था। उक्त बंदी ने शुक्रवार सुबह सुरक्षा वार्ड की चक्की नंबर चार में सेफ्टी सेविंग ब्लेड द्वारा अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उक्त बंदी से सेफ्टी सेविंग ब्लेड बरामद किया गया है।