कनीना। गांव बेवल निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। गांव बेवल निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति अजीत ने 2 जनवरी शाम के समय उसके सर पर कुल्हाड़ी से हमला कर बेहोश कर दिया व उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसकी सास ने बीच बचाव कर उसे सरकारी अस्पताल कनीना पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के बाद वह 3 जनवरी को रात के समय अपने घर आई तो उसके पति ने फिर से झगड़ा किया। उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।