फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खैराना के सरपंच पर हमले के 16 दिन बाद पांच पर मामला दर्ज

Mon, 30 Oct 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव खैराना के सरपंच पर हुए जानलेवा हमले के 16 दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गत 17 अक्तूबर सरपंच-पंचों ने को एसपी से मुलाकात कर सरपंच राहुल पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की थी। इस मामले में दौंगड़ा चौकी पुलिस ने आरोपी राहुल, रमन, नवीन, नरेश व सुरेश खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सरपंच राहुल यादव ने बताया कि उसने दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में भी 14 अक्तूबर को शिकायत दी थी, लेकिन उस पर पुलिस ने कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की थीं। 13 अक्तूबर शाम करीब सात बजे उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने लकड़ी चोरी होने की बात कही थी। मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। पूछताछ करने पर उसके साथ मारपीट कर अपहरण का प्रयास किया गया था। पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें