फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निर्धारित से कम राशन मिलने पर दो डिपो धारकों पर मामला दर्ज

Sat, 08 Apr 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गत दिवस अटेली के राशन डिपो पर की गई छापेमारी के दौरान डिपो पर राशन कम पाने के मामले में अटेली पुलिस ने दो डिपो संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक हरीप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व विभाग द्वारा अटेली के वार्ड नंबर 10 स्थित राशन डिपो जिसका संचालक हेमंत कुमार निवासी अटेली है की जांच की गई। मौके पर डिपो धारक नहीं मिला। टीम की मौजूदगी में राशन डिपो की पीओएस मशीन नंबर 108100600007 व अटैच मशीन नंबर 108400600017 के अनुसार गेहूं 2964 किलोग्राम व चीनी 202 किलोग्राम तथा अटैच मशीन नंबर 108400600017 के अनुसार गेहूं 1854 किलोग्राम व चीनी 193 किलोग्राम होनी चाहिए थी। इस प्रकार निरिक्षण के दौरान गेहूं 450 किलोग्राम अधिक मिला व चीनी 383 किलोग्राम कम मिली जोकि राशन के गबन के संबंध में डिपो धारक द्वारा पीडीएस कंट्रोल ऑडर 2009 की अवहेलना पाई गई। इसके अलावा टीम ने पीओएस मशीन नंबर 108400600043 जोकि पंकज डिपो धारक मिर्जापुर के साथ अस्थायी रूप से अटैच है की जांच की गई। जो उक्त मशीन से बोचड़िया, हसनपुर, गिरधरपुर व चंदपुरा के गांवों को राशन वितरित किया जाता है। उक्त गांवों में से राशन केवल गांव चंदपुरा में ही रखा मिला है जो गांव के गणमान्य व्यक्तियों की हाजरी में राशन डिपो की जांच की। जिसमें रिकार्ड अनुसार 4944 किलोग्राम गेहूं व 125 किलोग्राम चीनी राशन डिपो पर कम पाई गई। इस प्रकार डिपो धारक पंकज मिर्जापुर द्वारा राशन का गबन किया। खाद्य आपूर्ति के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों डिपो धारको के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें