महेंद्रगढ़। गांव बसई में गाड़ी का संतुलन बिगडने से एक गाड़ी के जोहड़ में गिरने से डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बसई निवासी विजयपाल ने बताया कि रविवार शाम को करीब 5.30 बजे उसका पिता नंदराम खेत से अपनी गाड़ी लेकर घर आ रहा था। जब उसका पिता गांव के जोहड़ के पास पहुंचा तब उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण उसके पिता गाड़ी सहित पानी में डूब गया। उसके बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को पानी से बाहर निकाला। उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र विजयपाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करत हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।