फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह में दूसरी बार माधोगढ़ की घाटी में पलटी गाड़ी, चालक व सहायक सुरक्षित

Sun, 14 Jul 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- माधोगढ़ घाटी के पास पलटा कैंटर--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/सतनाली। एक सप्ताह में दूसरी बार गांव माधोगढ़ की घाटी में शनिवार की सुबह गाड़ी पलट गई। माधोगढ़ पुलिस चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने पहुंचकर चालक व सहायक को गाड़ी से बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आईं हैं।
गांव जुई निवासी कैंटर चालक सुबह 5 बजे अपने कैंटर को लेकर महेंद्रगढ़ की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढ़ने के लिए आ रहा था। जब वह माधोगढ़ की घाटी में पहुंचा तो महेंद्रगढ़ की ओर से इको गाड़ी माधोगढ़ की तरफ जा रही थी। माधोगढ़ चौकी से 200 मीटर की दूरी पर घाटी के पास नील गाय सामने आ गई। चालक उसे बचाने का प्रयास किया। इसी बीच इको गाड़ी कैंटर के सामने आ गई। कैंटर चालक ने इको गाड़ी को बचाने के चक्कर गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को सुरक्षित निकाल लिया। कैंटर चालक कोल्डड्रिंक को लेकर चंडीगढ़ से चेन्नई जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 जुलाई को भी माधोगढ़ घाटी के पास नील गाय सामने आने पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। नील गाय को बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया था चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। गांव माधोगढ़ से माधोगढ़ पुलिस के बीच करीब 500 मीटर तक घाटी पड़ती है। जहां की चाहर दीवारी टूटी हुई है, जिसका कोई न कोई सांकेतिक बोर्ड है। इस घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। एक सप्ताह में दूसरी घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें