फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्मेसिंग वॉलीबॉल में कैप्टन हरीश तो कबड्डी में कैप्टन अमन की टीम प्रथम

विज्ञापन
फोटो 15 सलीमपुर में आयोजित प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। हरियाली तीज पर कस्बे के गांव सलीमपुर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें स्मेसिंग वालीबॉल में कैप्टन हरीश की टीम प्रथम व कैप्टन बाॅबी की द्वितीय रही। वहीं कबड्डी में कैप्टन अमन की टीम विजेता रही। लंबी कूद में गर्वित कटारिया प्रथम व जतिन द्वितीय रहे। 100 मीटर ओपन रेस में गर्वित कटारिया प्रथम व अमन द्वितीय रहे। बुजुर्ग दौड़ में कैलाश प्रथम व सतपाल द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता समापन पर सरपंच आरती यादव के पिताजी मास्टर जसवंत सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से आपसी एकता व भाईचारा बढ़ता है तथा आने वाली पीढ़ियों को ग्रामीण संस्कृति से जुड़ने का मौका भी मिलता है। इस मौके पर कृष्ण फौजी, रामनिवास पंच, अनूप यादव, महेश, बबरु, रामनिवास नंबरदार, रघुवीर मास्टर, डीपीई सूरज यादव, पवन यादव, दिलबाग सिंह, कोच कृष्ण कांत उर्फ टीनू, प्रमोद कटारिया सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें