फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर जांच से कैंसर का इलाज संभव : डॉ. विदुषी

विज्ञापन
फोटो 01 मैमोग्राफी वैन के बाहर मौजूद विशेषज्ञ व पीड़ित। स्रोत: क्लब
विज्ञापन
नारनौल। विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत शेखपुरा मोड़ पर रोटरी क्लब सिटी, रोटरी क्लब बेलाज और जयपुर की राधिका-चंदन हेल्थकेयर फाउंडेशन ने निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया। गुरुग्राम से आई मैमोग्राफी वैन से 20 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विदुषी मित्तल शर्मा ने गर्भाशय कैंसर की स्क्रीनिंग व पैप स्मीयर जांच की, जबकि ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास यादव ने मुंह और गले के कैंसर की जांच की। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुयश पांडे ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। शिविर में कुल 82 मरीज लाभान्वित हुए। डॉ. विदुषी ने महिलाओं से नियमित जांच करवाने और बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें