फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह दिन चली नहरें... जलघरों में नहीं स्टोर हो पाया पानी, फिर होगी राशनिंग

Fri, 12 Apr 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- देवास जलघर में टैंक नंबर एक में भरा दस फुट पर पानी--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। छह दिन तक नहरें चलने के बाद भी टैंक में पानी नहीं भर पाया। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार से पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में 32 दिन राशनिंग करके पानी की किल्लत को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए। पानी के राशनिंग करने का मुख्य कारण नहर अब 22 दिन की बजाय 8 दिन तक चलेगी व 32 दिन तक बंद रहेगी। ऐसे में आठ दिन में देवास जलघर में चारों टैंक को भरना असंभव है।
आठ मार्च का नहर बंद हो गई थी। उसके बाद से 15 मार्च से पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई थी। 6 अप्रैल को नहर आने से देवास जलघर में पानी के टैंक भरना शुरू कर दिया गया था, लेकिन गांव देवास स्थित सभी जलघरों में पानी भी स्टोर नहीं हो पाया था। ऐसे में अब शहरवासियों को फिर पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शहर में प्रति व्यक्ति 155 लीटर के हिसाब से 6.45 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति की जाती है। देवास जलघर में 12-12 फुट के एक व दो नंबर टैंक, 15-15 फुट के तीन व चार नंबर टैंक है। टैंक नंबर एक में दस फुट, टैंक नंबर दो में 9 फुट, टैंक नंबर तीन व चार में 7 से 8 फुट का पानी बचा हुआ है।
विज्ञापन

85 लाख लीटर क्षमता के चार टैंक हैं देवास जलघर में
इस समय शहर में गांव देवास स्थित जलघर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं। भूमिगत पाइप लाइन के सहारे महेंद्रगढ़ बूस्टिंग स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल का लाइन के माध्यम से वितरण किया जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर की 40 हजार की आबादी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से 6.45 लाख लीटर पानी की आपूर्ति करनी होती है। लेकिन नहरी पानी जाने के बाद आगामी 15 दिनों तक की नियमित आपूर्ति हो पाती है। इसके बाद विभाग की ओर से पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है।
नहर पहले 22 दिन आती है अब सिर्फ छह ही दिन पानी आया है। उनके पास सूचना है कि अब आगामी 32 दिनों तक नहरी पानी की आपूर्ति नहीं होगी। विभाग की ओर से अब शनिवार से शहर में पानी की राशनिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है वे पानी का जरूरत के अनुसार ही प्रयोग करें।
दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:59- देवास जलघर में टैंक नंबर एक में भरा दस फुट पर पानी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:59- देवास जलघर में टैंक नंबर एक में भरा दस फुट पर पानी--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें