फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह पूर्व बंद हुआ नहरी पानी, शुरू हो जाएगी राशनिंग

Sun, 09 Jun 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- गांव देवास जलघर --स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी के चलते शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। जिले में नहरी पानी आपूर्ति एक सप्ताह पूर्व ही बंद हो गई थी और अब संभावना जताई जा रही है कि आगामी 21 जून को ही नहरी पानी उपलब्ध हो पाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पिछले एक सप्ताह से बिजली के दस-दस घंटे लगने वाले अघोषित कट ने आमलोगों व जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है। आगामी एक सप्ताह के दौरान पानी की राशनिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। नहरी पानी पर आधारित देवास जलघर में पिछले एक सप्ताह से बिजली के अघोषित लगने वाले लंबे कटों के कारण सभी टैंकों को नहरी पानी से लबालब भी नहीं किया जा सका। इससे तय समय पर नहरी पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
प्रतिदिन होती है शहर की 50 हजार की आबादी को 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता:
शहर की करीब 50 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से करीब 6 लाख 45 हजार लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है। विभाग के पास गांव देवास स्थित 85 लाख लीटर क्षमता के चार जलघरों में महज 14 दिन का ही पानी स्टोर हो सकता है। गत एक जून को नहरी पानी बंद किया गया था। जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी 21 जून को नहर में पानी पहुंच जाएगा। इस समय पूरे शहर की आबादी को गांव देवास में बने जलघरों से पानी की आपूर्ति होती है। यहां चार टैंक हैं जिनकी कुल क्षमता 85 लाख लीटर है। वहीं प्रतिदिन शहरवासियों को 6 लाख 45 हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग बना रहा पानी की राशनिंग की योजना
इस समय शहर में करीब आठ हजार घरेलू व कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। हालांकि शहर में 12 से अधिक बोरवेल भी विभाग के पास हैं, जिनसे नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार देवास जलघर के टैंकों में उपलब्ध पानी से शहर में नियमित आपूर्ति की जा रही है। अगर नहर आने में ज्यादा समय लगता है तो शहर में पानी की किल्लत बढ़ सकती है।
अघोषित कटों के कारण हो रही है पेयजल की आपूर्ति बाधित
पिछले एक सप्ताह से रात के समय लगने वाले अघोषित कटों के कारण नहर से वाटर टैंकों में क्षमता के हिसाब से पानी भी नहीं भरा जा सका। बिजली आपूर्ति बाधित होने से अब शहर में नियमित रूप से आपूर्ति करना भी जिम्मेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दो-तीन दिनों से तेज आंधी के कारण बिजली बाधित रही। सुबह व रात को गांव देवास स्थित जलघर के चार टैंकों में नहरी पानी स्टोर किया जाता है। जिम्मेदारों के अनुसार बिजली की हॉट लाइन महेंद्रगढ़ पावर हाउस से सीधे जलघर देवास तक लगाई जानी थी। बिजली निगम की ओर से इस हॉट लाइन को लघु सचिवालय से होते हुए देवास जलघर तक लगाई गई है। इससे बिजली पूरी नहीं मिलती है। इससे बार-बार बिजली के अघोषित कट लग जाते है। इस समस्या को लेकर बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारियों को कई बार बता चुकें है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
गत एक जून को नहरी आपूर्ति बंद हुई थी व 21 जून को नहर में पानी आने की संभावना है। ऐसे में नियमित रूप से आपूर्ति के लिए गांव देवास स्थित जलघर के चारों टैंकों को फुल कर दिया था। शहरवासियों से अपील है कि पानी का जरूरत के अनुसार ही उपयोग करें। जलघर की बिजली के अघोषित कटों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जलघर की लाइन को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए बिजली निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन

-दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:57- गांव देवास जलघर --स्रोत--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें