फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संपत्ति कर जमा करवाने के लिए आज और कल लगेंगे शिविर

Sat, 30 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका में 30 व 31 मार्च का संपत्ति कर जमा करवाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़ महावीर के आदेश पर नगर पालिका में दो दिन विशेष शिविर लगाकर संपत्ति कर जमा की जाएगी।
विज्ञापन

31 मार्च सरकार द्वारा संपत्ति कर में दी गई छूट की अंतिम तिथि है तथा वित्त वर्ष की क्लोजिंग भी है। आम जनता को संपति कर संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए चार हेल्प डेस्क लगाए गए है जिसमें रीना, कुलदीप, संदीप कर्मचारी कर जमा करवाने का कार्य करेंगे। आम जनता को सेल्फ सर्टिफिकेशन, आपत्ति दर्ज करवाने, प्रार्थना पत्र लिखने, कर संबंधित जानकारी देने के लिए हेमंत कुमारी, प्रीति, मोनिका, पवन कार्य करेंगे।
वहीं आपत्तियों का निमटान, रिकार्ड से आम नागरिक की बकाया बारे व अन्य रिकार्ड अनुसार जानकारी, नोटिस, बिल उपलब्ध करवाने के लिए सोनू, अजय, महावीर, लक्ष्मण कार्य करेंगे। शिवकुमार व मनीषा 31 मार्च तक की कर वसूली संबंधित प्रविष्टियां संबंधित रिकॉर्ड, बुक, रजिस्टर में दर्ज करेंगे। 31 मार्च तक नियमानुसार अकाउंट्स रिकॉर्ड पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें