फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच शहरों में अवैध कनेक्शन वैध करने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिले के पांच शहरों में विशेष जल संरक्षण अभियान शुरू किया है। इसके तहत नारनौल, नांगल चौधरी, महेंद्रगढ़, अटेली और कनीना में अवैध पेयजल तथा सीवर कनेक्शन वैध किए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता एसपी जोशी ने बताया कि 1 जुलाई से जारी इस अभियान में अब तक 154 अवैध कनेक्शन वैध हुए हैं। उपभोक्ता 1550 रुपये का शुल्क देकर कनेक्शन वैध करा सकते हैं। सड़क कटाई शुल्क माफ है। जोशी ने चेतावनी दी कि अवैध कनेक्शन वैध न कराने पर उन्हें काट दिया जाएगा। जल मीटर लगवाने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें