फोटो संख्या:85 श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से हस्ताक्षर सीखने के लिए लगाए गए क
महेंद्रगढ़। श्रीमती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से निरक्षर महिलाओं को शिक्षित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। महिलाएं अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर हस्ताक्षर सीखने के लिए समिति द्वारा लगाए जा रहे शिविर में पहुंच रही हैं।
समिति की अध्यक्षा डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य हर दृष्टि से समाज उत्थान के कार्य करना है। विशेष कर महिलाओं को जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़कर उन्हें समाज की जागरूक प्रहरी बनाना है।
हस्ती देवी समिति की ओर से गांव निंबी व ऊंची भांडोर में हस्ताक्षर मिशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया गया है। जैसे-जैसे महिलाओं का का रुझान बड़ा तो अब काफी संख्या में महिलाएं समिति के इस मिशन में शामिल होकर हस्ताक्षर सीखने के लिए प्रतिदिन अपने घरेलू समय में से कुछ समय निकालकर समिति के शिविर में पहुंच कर हस्ताक्षर सीख रही हैं।
62 वर्षीय संतरा देवी ने बताया कि समिति के इस अभियान ने निरक्षर महिलाओं में एक उत्साह जगाया है। परिवार के सदस्य भी उन्हें अक्षर ज्ञान के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।