फोटो नंबर- 06पतंग की दुकान पर मांझे की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
नारनौल। दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री की जांच करने के लिए पुलिस ने जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रबंधक निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि थाना शहर पुलिस की टीम ने बाजारों में स्थित पतंग और डोर बेचने वाली कई छोटी-बड़ी दुकानों का निरीक्षण किया।इस दौरान किसी भी दुकान पर चाइनीज मांझा नहीं पाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सभी दुकानदारों से सीधा संवाद किया और उन्हें चाइनीज मांझा न बेचने के लिए विशेष रूप से समझाया। उन्होंने दुकानदारों को जागरूक करते हुए बताया कि चाइनीज मांझा प्लास्टिक और कांच के खतरनाक मिश्रण से बना होता है जो न केवल इंसानों के लिए जानलेवा हादसों का कारण बनता है, बल्कि आसमान में उड़ने वाले पक्षियों के लिए भी यह अत्यंत घातक है। संवाद