सतनाली। गांव नावां में शनिवार को सुबह 11 बजे पुशओं की बीमारी संबंधित जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गांव के 70 से अधिक पशुपालकों को परामर्श दिया गया। ग्रामीण गोबिंद शर्मा ने बताया कि आरपीएस कॉलेज की ओर से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव से संबंधित बारीकियों से अवगत कराया। शिविर में पशुओं के लिए निशुल्क दवाई वितरित की गई।
डॉ. योगेश, दीपक, योगेंद्र ने बताया कि पशु पालन को लाभदायक बनाने के लिए पशुओं के रखरखाव के बारे में पूर्ण ज्ञान आवश्यक है। पशुओं के बीमार होने पर शीघ्रता से चिकित्सकों से सलाह लेकर उपचार शुरू करना चाहिए। शिविर में पशुओं में दूध का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए इसके लिए मिक्सर प्वाडर फ्रोफिमिन पोर्ट दिया गया। इससे पुशओं में दूध का उत्पादन बढ़ाया जा सके। इस मौके पर में गोबिंद शर्मा, बाली शर्मा, नरेंद्र सिंह, डब्बू तंवर, अशोक स्वामी, सुनील तंवर, मनोज, कृष्ण शर्मा, मुकेश शर्मा, बलवान, लीला, विनोद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।