फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आज से

Fri, 24 Feb 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग जनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र व विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाने के लिए 24 फरवरी से विभिन्न नागरिक अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पात्र नागरिकों को इन कैंप में आकर अपना विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) बनाने के लिए सूचित किया गया है। यह कैंप आगामी 3 मार्च तक लगाए जाएंगे। एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि यह डेटाबेस विभिन्न प्रकार के विकलांगता से संबंधित कार्यक्रमों की योजना बनाने और उसे लागू करने में सहायक होगा। यूडीआईडी देश के सभी राज्यों में मान्य होगा। केंद्र तथा राज्य सरकार की दिव्यांग जनों से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं के लिए यूडीआईडी कार्ड जरूरी होता है। ऐसे में जिला के दिव्यांग जनों के लिए यह विशेष शिविर लगाया गया है ताकि उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मूक व बधिर व मानसिक रूप से परेशान, चलने फिरने मेंं असमर्थ पात्रों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
ये लाना होगा साथ
एडीसी वैशाली सिंह ने बताया कि यदि दिव्यांगजन ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर आवेदन किया हुआ है तो उसका प्रिंट की प्रति, फोटो, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र साथ लेकर आना है। उन्होंने बताया कि अगर पुराना दिव्यागं प्रमाण-पत्र है तो अपने साथ लेकर आएं। यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है।
विज्ञापन


ये रहेगा कैंप का शेड्यूल
एडीसी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र व यूडीआईडी बनाने के लिए 24, 25 व 26 फरवरी को नागरिक अस्पताल नारनौल व महेंद्रगढ़ अस्पताल में कैंप लगाया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 28 फरवरी को नागरिक अस्पताल नारनौल व उप जिला अस्पताल कनीना में कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक व 2 मार्च को नांगल चौधरी व अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। 3 मार्च को सतनाली व अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप लगाए जाएंगे। गुम हुए यूडीआईडी के लिए ऐसे करें आवेदन
गुम हुए यूडीआईडी के लिए आवेदन करने के लिए यूडीआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। गुम हुए यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए वेबपेज के लिंक पर क्लिक करें। इस नए पेज पर अपना नामांकन नंबर, यूडीआईडी कार्ड नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। सबमिट बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को पूरा करके एक प्रतिस्थापन यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं इसी पोर्टल पर अपनी यूडीआईडी को ट्रैक भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें