फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ड्रिल, मैप रीडिंग और हथियार प्रशिक्षण के लिए तैयार हो रहे कैडेट

विज्ञापन
फोटो संख्या:59- बलाना के निजी डिग्री कॉलेज में प्र​शिक्षण लेते एनसीसी कैडेट्स--स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 16 हरियाणा एनसीसी बटालियन, नारनौल की ओर से बलाना स्थित निजी डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लिया। शिविर में कमांडेंट कर्नल संदीप कुमार ने बताया कि शिविर में एनसीसी कैडेटों की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण एवं समूह दौड़ से हुई जिसके माध्यम से कैडेटों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति एवं मानसिक दृढ़ता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की ओर से प्रेरक एवं मार्गदर्शन व्याख्यान आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर के आगामी चरणों में ड्रिल, मैप रीडिंग, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन एवं अन्य सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिससे कैडेटों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें