नारनौल। गांव हुडीना व मेई के पंचायती ट्यूबवेल से केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दोनों गांवों के ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने फैजाबाद चौकी इंचार्ज को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में गांव हुडीना के पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटर मंजीत सिंह व गांव मेई के पंचायती ट्यूबवेल ऑपरेटर बलजीत सिंह ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को सुबह करीब 6 बजे जब वे ट्यूबवेल की मोटर चलाने के लिए पहुंचे तो वहां दोनों ट्यूबवेल की केबल चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दोनों गांवों के पंचायती ट्यूबवेल गांव हुडिना के हनुमान मंदिर के पास ही स्थित हैं। संवाद