फोटो 26मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के नारनौल आगमन पर पहुंचे प्रजापति समाज के लोग।स्रोत संगठन
नारनौल। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के पहुंचने पर सर्व समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सर्व समाज व खासकर प्रजापति समाज से आह्वान किया कि 13 जुलाई को भिवानी में होने वाले राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो। इस अवसर पर चंदगीराम, सीताराम, रमेश एडवोकेट, लालाराम, रामसिंह, कृष्ण कुमार नंबरदार, प्रेमराम मौजूद रहे। संवाद