नारनौल। नारनौल रेलवे स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता रेवाड़ी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के दिशा निर्देश पर बम निरोधक दस्ते ने नारनौल और महेंद्रगढ़ में चेकिंग अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते से एएसआई कुलदीप, ईएचसी अनिल, ईएचसी जितेंद्र, कांस्टेबल राहुल, सीआईडी से एएसआई नरेंद्र और पुलिस विभाग की सुरक्षा शाखा से ईएचसी राजेश ने नारनौल और महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम निरोधक दस्ते में बम निरोधक कोर्स पास किए हुए जवानों को शामिल किया जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त को दुरुस्त करते हुए बम निरोधक दस्ते द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया है। बम या विस्फोटक पदार्थ आदि के संबंध में अगर कोई सूचना मिलती है तो बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा।