फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाविप ने नेत्रहीन बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारत विकास परिषद ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए नेत्रहीन कन्या विद्यालय, खड़खड़ी में बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। परिषद सदस्यों ने बहनों को मिठाई और उपहार भेंट किए तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बहनों ने भी भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की। परिषद अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि परिषद संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बहनों के चेहरे पर खुशी देखकर सदस्यों को सेवा का सुखद और भावनात्मक अनुभव हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें