फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खरीद बंद के बाद भी नहीं हो रहा उठान, उपज से अटी मंडी

Fri, 03 May 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- धीमी गति से उठान होने की वजह से अनाज मंडी में रखा सरसों से बैग-स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। सरसों की खरीद बंद होने के बाद भी जिम्मेदार उठान में तेजी नहीं ला पाए है। उठान के अभाव में मंडियां उपज से अटी पड़ी हैं। मंडी में एक मई को खरीद बंद होने के बाद भी अनाज मंडी व वर्कशॉप में 37 हजार से अधिक सरसों खुले आसमान के नीचे पड़ी है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में धीमी गति से उठान चल रहा है। पिछली 17 अप्रैल के बाद के करीब 65 प्रतिशत किसानों की पेमेंट नहीं हो पाई है। महेंद्रगढ़ मंडी में 20 प्रतिशत तथा सतनाली में 35 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ है। महेंद्रगढ़ सतनाली में 95709 क्विंटल सरसों खुले आसमान के नीचे पड़े हुए है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मंडी में यह है सरसों खरीद व उठान की स्थिति
कुल खरीद 192453 क्विंटल
कुल उठान 154798 क्विंटल
उठान शेष 37655 क्विंटल
सतनाली मंडी में यह हैं खरीद एवं उठान के हालात
कुल खरीद 173745 क्विंटल
कुल उठान 115691 क्विंटल
उठान शेष 58054 क्विंटल
गेहूं के एक दाने का भी नहीं हो पाया है उठान
कुल खरीद 50925 क्विंटल
कुल उठान 15000 क्विंटल
उठान शेष 35925 क्विंटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें