नारनौल। नीरपुर के पास बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक का जयपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बलौदा निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा गांव बाछोद में रहता है। उसकी पत्नी आंगनबाड़ी विभाग में काम करती है। 14 जनवरी को करीब आठ बजे उसका लड़का अक्षय कुमार अपनी अपनी बाइक से घर जा रहा था। वह नीरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो रेवाड़ी की तरफ से तेज गति व लापरवाही से राजस्थान नंबर बस के चालक ने टक्कर मार दी। संवाद