फोटो नंबर-24श्याम कॉलोनी में पाकिस्तान का झंडा फूकतें लोग।
नारनौल। स्थानीय श्याम कॉलोनी में पहलगाम आतंकी हमले से आहत लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन शिवसेना जिला प्रमुख विपिन आर्य के नेतृत्व में किया गया। लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विपिन आर्य ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आतंकियों के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तानियों को देश से निकाला जा रहा है, उसी प्रकार से सीमा हैदर को उसके चार बच्चों के साथ पाकिस्तान वापस भेजा जाए। क्योंकि वह पाकिस्तान के लोग है और सीमा हैदर के बच्चे बड़े होकर उसी प्रकार गलत कार्य करेंगे जैसे पाकिस्तान करता आया है। इस अवसर पर संजय प्रजापत, विक्की प्रजापत, प्रदीप शर्मा, नरेश सैनी, मोनू सैनी, आरती शर्मा, कनिका शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद