फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर ने बुलेट को मारी टक्कर, बुलेट सवार की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नया गांव के पास रविवार की शाम को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जयपुर निवासी मुकेश रविवार की शाम को बुलेट मोटरसाइकिल पर अपनी रिश्तेदारी में गया था। सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। डंपर चालक अपना डंपर सहित मौके से फरार हो गया था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक से मिले कागज से उसकी पहचान की। इसके बाद परिजनों को इस बारे में सूचित किया गया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें