फोटो 5 नारनौल की रामनगर कॉलोनी में तोड़फोड़ करवाते डीटीपी टीम।स्रोत विभाग
नारनौल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को रामनगर कॉलोनी में लगभग 2 एकड़ भूमि में अवैध कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसमें लगभग 02 एकड़ भूमि में 15 डीपीसी के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़ दिए गए। यह पूरी तोड़फोड़ विभागीय कार्यवाही डयूटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सहायक नगर योजनाकार की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे। उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। संवाद