फोटो 04 कलश को अपने सिर पर रख स्थापना के लिए ले जाते मंत्री विपुल गोयल। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। मोडा वाला मंदिर में गुरु रविदास की कलश यात्रा पहुंचने पर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बनारस से शुरू हुई यात्रा प्रदेश, जिला और मंडल स्तर से होते हुए नगर मंडल के शक्ति केंद्र पहुंची। निकाय मंत्री विपुल गोयल, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव व नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कलश स्थापना की। विपुल गोयल ने कहा कि गुरु रविदास के आदर्श अपनाकर समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। डॉ. यतेंद्र राव ने भी उनकी शिक्षाओं को प्रासंगिक बताया। संवाद