फोटो संख्या:67-गांव बुडीन में गांव चलो अभियान के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री रामब
महेंद्रगढ़। गांव बुडीन में गांव चलो अभियान के तहत महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के गांव के वार्ड नंबर-155, 156 व 157 में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारियां आमजन तक पहुंचाने के लिए मंथन किया। इस दौरान पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि गांवों के विकास के लिए सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मी, मनरेगा मजदूरी, ग्रामीण चौकीदारों के मानेदय में भारी बढ़ोतरी की है।
इसके अलावा गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देना, नंबरदारों, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का भी मानदेय बढ़ाने का काम किया है। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने 10 साल केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को बारीकी से बखान कर कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर गांव के सरपंच टिल्लू, पूर्व सरपंच रामचंद्र, पूर्व सरपंच रूपचंद, पूर्व सरपंच कप्तान हरि सिंह, राजू, इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार, डॉ. पंकज यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।