फोटो नंबर-07खादी ग्रामोद्योग संस्थान में गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को सम्मानित
नारनौल। गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग संस्थान में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक संजय बांगर और संस्थान सचिव बलवंत सिंह सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया। वक्ताओं ने गांधीजी के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, परमानंद, आनंद, नेतराम, रामनिवास सहित उपस्थित लोगों ने गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छ, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। संवाद