नारनौल। बहुजन समाज पार्टी महेंद्रगढ़ के तत्वाधान में विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर आंबेडकर भवन गांव मंडलाना में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि बसपा पार्टी के भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के प्रभारी पवन ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया मौजूद रहे। वहीं जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में अनुशासन व समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राम सिंह, विनोद,तुषार तायल, मदन लाल,सुभाष चंद्र,भोलाराम,अजय सिंह, रघुवीर सिंह,अखिल ,मनीष सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद